फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी-मौसी के नाम जमीन न लिखा दें, इसलिए भतीजी को मार दिया था

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। बालिका की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी चाचा को पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। इस दौरान आरोपी चाचा के चेहरे पर घटना को लेकर न तो कोई शिकन थी और न ही कोई पछतावा।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि उसे डर था कि भतीजी रेशू कहीं नानी और मौसा-मौसी के नाम जमीन न लिख दे। इसी वजह से साथी के साथ मिलकर भतीजी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। हालांकि घटना में शामिल दूसरा आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
डीह थाना क्षेत्र के गुलाबगंज मजरे खुरहटी गांव में गुरुवार रात नानी शिवदेवी के साथ लेटी 12 वर्षीय बालिका रेशू की उसके सगे चाचा दिनेश कुमार निवासी पूरे दिपऊ मजरे अहियारायपुर ने अपने साथी जितेंद्र कुमार निवासी पूरे भोंदू मजरे अहियारायपुर के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आरोपी चाचा दिनेश को पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी चाचा ने बताया कि भतीजी रेशू के नाम दर्ज जमीन बेशकीमती थी। जमीन हथियाना उसका सपना था। भतीजी की नानी और मौसा-मौसी इसमें रोड़ा बन रहे थे। इसलिए हमने साथी जितेंद्र के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया।
भतीजी को बाग में ले जाकर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक को बरामद कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीह थानेदार पवन प्रताप सिंह और एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें