रायबरेली। फिरोज गांधी महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, और बीएससी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। फार्म वितरण के लिए एक काउंटर बनाया गया है। अभी सीबीएसई का परिणाम नहीं आया है। इस वजह से आवेदन लेने वालों की संख्या कम है। यदि संख्या बढ़ेगी तो काउंटर बढ़ाए जाएंगे।
महाविद्यालय की प्राचार्य यामिनी शर्मा ने बताया कि आवेदन पत्र वितरण और जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई रखी गई है। यदि इस दौरान सीबीएसई का परिणाम नहीं आया तो प्रवेश की तिथि बढ़ाई जा सकती है।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र लेने वाले विद्यार्थी ठीक से फार्म भरें और जमा करें। उन्होंने बताया कि फार्मों की बिक्री शुरू हो गई है। मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।