फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मनचलों ने किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध पर जीजा को पीटा

Sat, 12 Apr 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। क्षेत्र में मनचलों ने एक गांव की किशोरी के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके जीजा को पीट दिया। मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात एक गांव की रहने वाली किशोरी अपने जीजा के साथ बाइक से निमंत्रण में शामिल होने के लिए जा रही थी। डीह के घोरहा मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने किशोरी का पीछा किया और फब्तियां कसते हुए अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इसपर किशोरी के जीजा ने विरोध किया तो युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। यही नहीं, किशोरी के कान से सोने की बाली भी छीन ली।
पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख बाइक सवार युवक भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके चार अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पीड़िता ने डीह थाने में चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी जीतेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें