फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री के काफिले की गाड़ी ने मारी टक्कर, बालिका गंभीर

Thu, 11 Aug 2016 11:35 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
घायल बालिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में गुरुवार को जंतु विज्ञान एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री शिव प्रसाद यादव के काफिले की गाड़ी की टक्कर से एक बालिका घायल हो गई। हादसे के बाद बालिका दर्द से कराहती रही, लेकिन मंत्री या फिर उनके काफिले में चल रहे लोग उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


साथ में मौजूद मामा ने आसपास के लोगों की मदद से बेहोशी हालत में उसे सीएचसी बछरावां पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे और घटनास्थल पर किसी के न रुकने से खफा ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

हालांकि पुलिस का कहना है कि मंत्री के काफिले की गाड़ी से हादसा नहीं हुआ। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के हंसवा गांव निवासी यासमीन बानो (11) पुत्री अकबर अली आरडीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। वह अपने मामा मो. शमीम के घर आई थी।
विज्ञापन


सुबह मामा के साथ सैय्यद बाबा मजार बछरावां पैदल जा रही थी। इधर, राज्यमंत्री का काफिला शिवगढ़ जा रहा था। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर सिंडीकेट बैंक तिलेंडा के पास मंत्री के काफिले में चल रही एक गाड़ी ने यासमीन बानो को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

मामा के मुताबिक मंत्री के काफिले की गाड़ी ने भांजी को टक्कर मारी, लेकिन हादसे के दौरान कोई वहां पर रुकना उचित नहीं समझा। आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया। बेहोशी की हालत पर बालिका को सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना पर ग्रामीण पहुंच गए और उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। संतोष, सतीश, राम अधार, चंद्रप्रकाश, अयोध्या प्रसाद का कहना था कि हादसे के बाद मंत्री या फिर उनके काफिले में चल रहा कोई सदस्य नहीं रुका।

बालिका को अस्पताल तक पहुंचाने की जरूरत नहीं समझी गई। सभी ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। उधर, थानेदार विमल सिंह का कहना है कि मंत्री के काफिले की गाड़ी से बालिका घायल नहीं हुई है। दूसरी गाड़ी से हादसा हु्आ है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें