फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफजी डिग्री कॉलेज में मेरिट लिस्ट जारी, प्रवेश आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए गुरुवार को वरीयता सूची जारी की गई। सुबह जैसे ही मेरिट लिस्ट चस्पा की गई, दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

हर कोई उत्सुकता से लिस्ट में अपना नाम देखता रहा। हालांकि 60 फीसदी से कम अंकों वाले अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी, क्योंकि हर कैटेगरी में 60 फीसदी से अधिक अंकों वाले छात्र-छात्राओं को मौका मिल सका है। प्रवेश प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू हो जाएगी।
एफजी महाविद्यालय में हर साल स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर मारामारी रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। इस साल निर्धारित सीटों से दोगुने आवेदन आए हैं। इसीलिए मेरिट लिस्ट जारी की गई।
विज्ञापन

वैसे हर साल यहां मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश लिया जाता है। इस मेरिट लिस्ट को लेकर पिछले एक हफ्ते से छात्र-छात्राएं इंतजार कर रहे थे। एक तरफ स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया चल रही थी, जिससे स्नातक प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट जारी होने में इतना समय लग गया।
मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही अब केवल स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश लिए जाने हैं। दूसरी तरफ परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया 4 अक्तूबर से शुरू होगी, जिसके लिए आवेदन कम होने के कारण मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावना कम दिख रही है।
स्नातक प्रथम वर्ष में 1386 सीटें निर्धारित हैं, जिसके सापेक्ष लगभग 2800 आवेदन पत्र आए हैं। हर कक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी की अलग-अलग सूची जारी हुई है।
बीए के लिए सामान्य वर्ग में 377, ओबीसी में 349, एससी-एसटी में 305, बीकाम के लिए सामान्य वर्ग में 357, ओबीसी में 328, एससी-एसटी में 228 अंकों तक के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
बीएससी (बायो) के लिए सामान्य वर्ग में 389, ओबीसी में 316, एससी-एसटी में 302, बीएससी (मैथ) के लिए सामान्य वर्ग में 399, ओबीसी में 367, एससी-एसटी में 320 अंकों तक वाले अभ्यर्थी प्रवेश करा सकेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. बीडी मिश्र का कहना है कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें