फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में रखे इंजेक्शन मरीजों को बेच रहे थे बिक्री, मेडिकल स्टोर सीज

विज्ञापन
डीह सीएचसी के पास सील किया गया मेडिकल स्टोर। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। औषधि निरीक्षक शिवेंद्र सिंह ने बुधवार को सरकारी अस्पतालों के बाहर खुले मेडिकल स्टोर्स की जांच की। डीह सीएचसी के बाहर एक मेडिकल स्टोर पर खुले में रखा इंजेक्शन मरीजों को बेचा जा रहा था जबकि इन इंजेक्शनों को फ्रिज में रखा जाता है।
विज्ञापन

लापरवाही पर इंजेक्शन को नष्ट कराने के साथ मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। एक अन्य मेडिकल स्टोर में कमी मिलने पर नोटिस देकर जवाब तलब किया गया।
डीआई ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सीएचसी डीह के बाहर अहद मेडिकल स्टोर पार छापा मारा गया। इस दौरान पाया गया कि मेडिकल स्टोर में फ्रिज की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

इंजेक्शन खुले में रखकर बेचे जा रहे थे। दवाओं के बिल नहीं मिले। कैश मेमो नहीं मिले। मेडिकल स्टोर पर मौजूद व्यक्ति लाइसेंस तक नहीं दिखा पाया।
इस पर दवाओं की बिक्री पर रोक लगाते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। यहीं पर न्यू हाई मेडिकल स्टोर को भी चेक किया गया।
यहां पर भी कैश मेमो नहीं मिला। मानक के विपरीत दवाओं की बिक्री की जा रही थी। इस पर मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें