फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी मैच खेलकर मनाएंगे ओलंपिक में जीत का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। टोक्यो ओलंपिक-2020 में पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने और महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद इस जिले में भी हॉकी खिलाड़ियों का जमावड़ा लगने वाला है।
विज्ञापन

मौका होगा मैत्री हॉकी सीरीज का, जो 11 से 13 अगस्त तक मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड पर होगी। इस मुकाबले में रायबरेली जिले के साथ ही दूसरे जनपदों की चार टीमें भाग लेंगी। अंडर-17 बालक वर्ग की इस प्रतियोगिता से नए खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। साथ ही ओलंपिक में मिली उपलब्धि की खुशी भी एक साथ मना सकेंगे।
ओलंपिक में मिली सफलता को देखते हुए जिला खेल कार्यालय रायबरेली, अनवर सोसाइटी प्रतापगढ़ और जनसहयोग से रायबरेली मैत्री हॉकी सिरीज का आयोजन 11 अगस्त से 13 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग की इस प्रतियोगिता में आरके रॉय हॉकी एकेडमी पटना, अनवर सोसाइटी प्रतापगढ़, लॉर्ड कृष्णा अकेडमी सहरानपुर और रायबरेली जिले की टीम हिस्सा लेगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विशेष रूप महिला वर्ग में अनवर सोसाइटी प्रतापगढ़ और रायबरेली की टीम भी शामिल रहेगी। साथ ही पुरुष वर्ग में रायबरेली एवं प्रतापगढ़ की 40 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ खिलाड़ियों की टीमें भी जौहर दिखाएंगी, ताकि नए खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने का मौका मिल सके। हॉकी कोच एवं उप क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रेम एवं अनवर खान भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें