फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजगता : एंबुलेंस में प्रसूता का सुरक्षित प्रसव कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। भागीपुर गांव निवासी महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव कराया गया। एंबुलेंस स्टाफ व आशा बहू की सजगता से महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

जच्चा व बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। भागीपुर गांव निवासी शिवेंद्र कुमार की पत्नी शीला देवी (25) को शनिवार देर रात प्रसव पीड़ा हुई। घरवालों ने एंबुलेंस को फोन किया।
चालक राजेश कुमार व ईएमटी दीपक कुमार गांव पहुंचे और प्रसूता को सीएचसी ले जाने लगे। साथ में आशा बहू बिटाना देवी भी मौजूद थीं। बताते हैं कि इस दौरान पूरे छीटू सिंह गांव के पास प्रसव पीड़ा बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा बहू व एंबुलेंस स्टाफ ने सतर्कता दिखाई और एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बेटी को जन्म दिया।
दोनों को स्वस्थ होने के बावजूद एहतियातन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि एंबुलेंस में प्रसव कराने के बाद दोनों को सीएचसी में भर्ती किया गया है। मां-बेटी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें