फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर युवक के खाते से 10 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एटीएम से रुपये निकालने गए युवक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते 10 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित के मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया तो उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात दो उचक्कों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पूरे डम्मर मजरे भीख गांव निवासी हरिश्चंद विश्वकर्मा जगतपुर कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रुपये निकालने गया था। वह एटीएम मशीन से रुपये निकालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन रुपये नहीं निकले।
इसी दौरान लाइन में लगे दो युवकों ने उसकी मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदल लिया। जब हरिश्चंद्र घर वापस आया तो उसके मोबाइल पर 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। बैंक से पता चला कि खाते से 10 हजार रुपये निकाले गए हैं। कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें