रायबरेली। जिले में बुधवार को 7499 लोगों में टीकाकरण किया गया। इसी के साथ वैक्सीन भी खत्म हो गई है। महज एक हजार डोज वैक्सीन बची है। हालांकि रात में करीब 10 हजार डोज वैक्सीन आने वाली है। यदि वैक्सीन आ गई तो ही जिले में नियमित रूप से टीकाकरण हो सकेगा। शहरी क्षेत्र के 10 सेंटरों में 1555 लोगों को टीके लगाए गए।
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि जिले में बुधवार को 7499 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें क्लस्टर टीमों ने 3408 और सेंटरों पर टीमों ने 4091 लोगों को टीके लगाए।
शहर में 1555 लोगों में टीकाकरण किया गया। महिला स्पेशल में 60, अभिभावक स्पेशल में 40 लोगों को टीके लगाए गए। इसके अलावा जिला अस्पताल में 410, पीएचसी देवानंदपुर में 190, गोराबाजार में 160, आईएमए में 270 लोगों में टीकाकरण किया गया। वर्कप्लेस दीवानी कचहरी में 100, कल्लू का पुरवा में 150, मनिक रोड पर 75, बीएसए में 100 लोगों में टीकाकरण किया गया।
जिले में अब 66 ही एक्टिव केस, एक मरीज और मिला
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में बुधवार को 4664 लोगों की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर कोरोना की जांच। हालांकि जांच में एक ही पॉजिटिव मरीज मिला। पहले से संक्रमित दो मरीज स्वस्थ हो गए। वर्तमान समय में 66 एक्टिव केस में 14 लोगों को होम आइसोलेट में रखा गया है।