फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोन तहसील प्रशासन अंजान, तैनात पुलिस बनी तमाशीन, फिर भी लॉकडाउन में हुई भाजपा नेता की जनसभा

विज्ञापन
छतोह मैदान में आयोजित सभा में मंचासीन भाजपाई। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। अमेठी जिले की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं छतोह द्वितीय से डीडीसी का चुनाव जीतने वाली कमला देवी ने रविवार को लॉकडाउन में बिना परमीशन जनसभा कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। बल्कि कोविड-19 नियमों की धज्जियां उड़ाई।
विज्ञापन

सलोन तहसील प्रशासन अंजान बना रहा। जनसभा में तैनात पुलिस तमाशीन बनी रही। यह हाल तब रहा, जब कोरोना की तीसरी लहर आने की बात कही जा रही है।
जनसभा में जुटी महिलाएं और पुुुरुषों के चेहरे पर मास्क नहीं था। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। पुलिस अफसर जनसभा की जानकारी से इंकार करते रहे, लेकिन वहां पर पुलिस जरूर तैनात रही।
पूर्व कर आयुक्त बृजलाल पासी के निधन के बाद उनकी पत्नी कमला देवी ने छतोह द्वितीय से डीडीसी पद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वह भाजपा समर्थित प्रत्याशी रहीं।
विज्ञापन

वह भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदार भी मानी जा रही हैं। नेशनल पेट्रोलियम टेक्निकल स्कूल छतोह के मैदान में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की छतोह द्वितीय से नवर्विाचित जिला पंचायत सदस्य व अमेठी जिले की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला देवी के स्वागत में पासी समाज द्वारा एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में करीब तीन हजार की भीड़ जुटी। ऐसे में समारोह जनसभा में तब्दील हो गया। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ने सत्ता की हनक दिखाते हुए समाज के लोगो को एकत्र कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया।
लॉकडाउन में जनसभा के आयोजन से जिला प्रशासन के अधिकारी सवालों के घेरे में रहे। खासकर कोरोना कहर के बाद भी इस तरह की जनसभा करना कोरोना को बढ़ावा देना रहा। महिलाएं और पुरुषों ने मास्क तक नहीं लगाया। जनसभा के दौरान पुलिस भी तमाशीन बनी रही। सलोन तहसील के अधिकारी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।
मेहनत व लगन से आपके बीच में हूं : कमला
पासी समाज द्वारा आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य कमला देवी का माल्यार्पण कर समाज के लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से यह संभव हुआ है।
आप लोगों की लगन व मेहनत का नतीजा है, जो आप के बीच हूं। छतोह क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देती हूं और उनको प्रणाम करती हूं। अनीता पासी ने कहा कि पूर्व कर आयुक्त का जो सपना था, उसे पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी, राघवेंद्र पांडेय, विवेक त्रिपाठी, रामलखन पासी, अशोक कुमार, अमरनाथ, वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
कोविड नियमों का पालन किया : कमला देवी
जिला पंचायत सदस्य कमला देवी का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 का पालन किया गया। नियमों की धज्जियां नहीं उड़ाई गईं हैं। कार्यक्रम के परमीशन के लिए एक लोग को भेजा गया था। परमीशन मिली कि नहीं, यह मुझे पता नहीं है।
छतोह द्वितीय से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य कमला देवी के छतोह में कार्यक्रम करने की जानकारी नहीं है। इस बारे में नसीराबाद पुलिस से पता कराया जाएगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें