मुख्य औषधि सुरक्षा अधिकारी सुमित वर्मा ने सोमवार को जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय के दवा गोदाम का निरीक्षण करके आठ दवाओं के नमूने भरे।
इसके अलावा पूर्व में निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने के बाद डीह क्षेत्र की दो दवा की दुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया। एक दुकान के संचालक को चेतावनी दी गई है।
मुख्य औषधि सुरक्षा अधिकारी ने जिला अस्पताल में पैरासीटमाल सहित तीन दवाओं के नमूने लिए। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय के दवा गोदाम से एंटीबायोटिक दवाओं समेत पांच दवाओं के नमूने भरे।
नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। हरी मेडिकल स्टोर और असलम मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है।
दोनों दुकानों का पिछले दिनों निरीक्षण किया गया था। कमियां मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। नसीराबादी मेडिकल स्टोर के संचालक को चेतावनी जारी की गई है।