जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के लिए जिले में चार चरणों में चुनाव होगा। 28 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण का चुनाव 9 अक्तूबर को होगा।
डीएम ने बताया कि प्रदेश में चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद मंगलवार को जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।
सोमवार को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए प्रदेश में अधिसूचना जारी कर दी गई है। 28 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है।
पहले चरण का चुनाव 9 अक्तूबर, दूसरे चरण का चुनाव 13 अक्तूबर, तीसरे चरण का चुनाव 17 अक्तूबर और चौथे चरण का चुनाव 29 अक्तूबर को होगा।
जिले में 22 सितंबर को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। चुनाव के लिए तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। जिले में शांतिपूर्वक चुनाव कराया जाएगा। - सूर्यपाल गंगवार, डीएम
पहले चरण का चुनाव : मतदान 9 अक्तूबर
ब्लॉक : डलमऊ, लालगंज, सरेनी व खीरों
दूूसरे चरण का चुनाव : मतदान 13 अक्तूबर
ब्लॉक : बछरावां, शिवगढ़, महराजगंज, हरचंदपुर व सतांव
तीसरे चरण का चुनाव: मतदान 17 अक्तूबर
ब्लॉक : अमावां, राही, डीह व छतोह
चौथे चरण का चुनाव : मतदान 29 अक्तूबर
ब्लॉक : सलोन, रोहनियां, ऊंचाहार, गौरा व जगतपुर
चरण नामांकन नामांकन पत्रों की जांच वापसी चिह्न आवंटन
प्रथम- 28-29 सितंबर 30 सितंबर, एक अक्तूबर तीन अक्तूबर तीन अक्तूबर
द्वितीय- एक-तीन अक्तूबर चार-पांच अक्तूबर छह अक्तूबर छह अक्तूबर
तृतीय- छह-सात अक्तूबर आठ-नौ अक्तूबर 10 अक्तूबर 10 अक्तूबर
चौथा- नौ-दस अक्तूबर 14-15 अक्तूबर 16 अक्तूबर 16 अक्तूबर
नोट- एक नंबर को सभी चरणों की मतगणना होगी। साथ ही नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक
19 लाख से अधिक वोटर करेंगे दावेदारों के भाग्य का फैसला
रायबरेली (ब्यूरो)। जिले में 19 लाख 33 हजार 93 मतदाता दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे। अलग-अलग तिथियों में नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय राजकुमार शुक्ल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया समस्त ब्लॉकों में कराई जाएगी।