फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर बिफरे एलआईसी एजेंट, कामकाज ठप करके किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नौ सूूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को एलआईसी एजेंटों ने कामकाज ठप करके प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर व देहात क्षेत्रों की पांच एलआईसी शाखाओं में कामकाज बंद रहा। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अपनी मांगों को लेकर विश्राम दिवस एवं बीमा कार्य बहिष्कार किया गया।
विज्ञापन

लियाफी (अभिकर्ता संघ) के अध्यक्ष विजय कुमार त्रिवेदी ने एलआईसी को शेयर मार्केट में लाने की नीति का विरोध समेत नौ प्रमुख मांगों के जल्द निस्तारण करने की मांग की। अध्यक्ष ने बताया कि रायबरेली शाखा प्रथम व द्वितीय, सेटलाइट शाखा बछरावां, ऊँचाहार, लालगंज शाखाओं में कार्य का बहिष्कार किया।
इससे प्रीमियम प्वाइंट्स पर भी कोई कार्य नहीं हुआ। महामंत्री दिनेश चंद्र मिश्र ने भारत सरकार व एलआईसी प्रशासन से जल्द ही सभी मांगों को पूरा करने की मांग की। इस मौके पर हरिहर प्रसाद शर्मा, रमेश चंद्र सोनी, जगदीश, शिव कुमार यादव, नीरज वाजपेयी, मानबहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें