पंचायत चुनावों के मद्देनजर शनिवार को ब्लॉक में प्रधान पद के लिए आरक्षण सूची चस्पा कर दी गई। इस सूची के अनुसार ब्लॉक भर के 19 गांवों में प्रधानी की कमान महिलाओं के हाथ होगी।
इससे कुछ प्रत्याशियों को मायूसी हुई तो कई के चेहरे चुनाव लड़ पाने के लिए खिल गए। आपत्तियां लेने के बाद शीघ्र ही इस सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
प्रधान पद के लिए जारी की गई सूची में सेमरपहा, कोरिहरा, आलमपुर, चिलौला, गौरारूपई, गेंगासो, बेहटाकलां, जोगापुर बरिगांव और गोविंदपुर वलौली सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।
शोभवापुर, मैदेमऊ, मीठापुर बढ़ैया, मटेहना, मुबारकपुर, रानीपुर, धनाभाद, चांदा और जनेेवा कटरा गांव की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है।
विशुनखेड़ा, अंबारा पश्चिम, सरांय बैरिहाखेड़ा, जगतपुरभिचकौरा, झाबरहरदोपट्टी, उदवामऊ, बिमौरामहेशखेड़ा, बरहा, सैंबसी, धन्नीपुर, मलपुरा, उगाभाद, हरीपुर, रणगांव, मिर्जापुर उर्फ तौधकपुर, बन्नामऊ, चांदाटीकर, रजौली गांव की सीट अनारक्षित की गई है।
उतरागौरी, सोंडासी, पलियाबिरसिंहपुर, खजूरगांव, बंडई, गहिरी, मदुरी, दतौली, यूसुफपुर, शाहपुर में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया गया है।
लालूमऊ, रेवारीपसियाखेड़ा, महाखेड़ा, नरसिंहपुर, कुम्हड़ौरा गांव अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। बहरामपुर, सकतपुर, जमुवांवा, मुस्तफाबाद बेलहनी और बहाई गांव की सीट पिछड़ी जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।