गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार को पेड़ काटने से मना करने पर एक महिला की पिटाई कर दी गई। खोदायापुर गांव की रहने वाली कमलेश पत्नी गंगाराम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी जमीन पर पेड़ लगे थे। गांव के ही कुछ लोगों ने पेड़ काट लिए। जब उसने विरोध किया तो गालीगलौज करते हुए मारपीट की। सूचना पर डॉयल 112 पुलिस पहुंची तो जान बची। थानेदार अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है, प्रकरण की जांच कराकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर लालगंज में कोतवाली क्षेत्र के ऐहार गांव निवासी अजय कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत कि वह सोमवार को दिन में सुल्तानपुर चौराहे पर अनूप की दुकान पर फोटो कापी कराने गया था। फोटो कापी कराने के दौरान कहासुनी हो गई। दुकानदार अनूप उसके पिता व घर के अन्य लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, कस्बे के शांतीनगर निवासी अंकित निर्मल ने तहरीर देकर बताया कि राजेंद्र नगर मजरे आलमपुर निवासी विनीत मौर्या का कोरियर का काम है। मौर्या पर उसका पांच हजार रुपया बकाया है। वो मांगने पर नहीं दे रहा है। कहासुनी धमकी के मामले में अंकित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।