फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की गड्ढे में गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे कैथन मजरे मुलिहामऊ गांव में बीती शाम मासूम की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल भी पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जिस समय घटना हुई, उस समय परिवारीजन घर पर नहीं थे। वापस लौटे तो उन्हें जानकारी हो सकी। गांव निवासी शिवपूजन परिवार समेत खेत गए थे। उनका बेटा अरुण (3) घर पर था।
विज्ञापन

खेत से वापस लौटकर आए तो घर पर बेटा नहीं मिला। इस पर शिवपूजन और उनके परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। घर से कुछ दूरी पर गड्ढे में अरुण बेहोशी अवस्था में मिला। आननफानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर थानेदार राम आशीष उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। थानेदार का कहना है कि गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत हुुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें