शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। शाहपुर मजरे बसंतपुर सकतपुर गांव निवासी राजकुमार (3) शुक्रवार सुबह घर पर चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान बारिश के चलते कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई।
इससे चारपाई पर सो रहा राजकुमार मलबे में दब गया। मलबा हटाकर जब तक बच्चे को बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता गया प्रसाद लोधी ने बताया कि आवास न होने के कारण कच्ची दीवार पर छप्पर बनाकर रह रहे थे।
अधिक बरसात हो जाने के कारण दीवार छप्पर सहित भरभरा कर ढह गई। इससे उसके बेटे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी सविता यादव, थानाध्यक्ष रविंद्र सोनकर व क्षेत्रीय लेखपाल लोकेश सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया। थानेदार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।