फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय बांधने को लेकर मां-बेटी को पीटकर किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गाय बांधने को लेकर मां-बेटी को पीटकर जख्मी कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस घटना की जांच कर कार्रवाई का राग अलाप रही है। उधर, दूसरे पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

खुशियालगंज गांव निवासी रामरती पत्नी राजाराम ने बताया कि गाय दरवाजे पर बांधी थी। गांव के ही कुछ लोगों ने गाय बांधने वाले स्थान पर लकड़ी डाल दी। इसका विरोध करने पर दबंगों ने हमला बोल दिया।
हमले में वह और उसकी बेटी प्रीती घायल हो गई। दूसरे पक्ष से श्रीराम और प्रदीप घायल हुए। मां-बेटी की हालत गंभीर है। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानेदार जितेंद्र सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों से घटना की तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें