लालगंज (रायबरेली)। मेरठ में 16 से 18 जून तक चली 22वीं सब जूनियर वुशू चैंपियनशिप में पदक विजेताओं के जिले पहुंचने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 10 पदकों पर कब्जा जमाया। साथी खिलाड़ियों और एसोसिएशन के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
मेरठ के खेलो इंडिया वुशू सेंटर में 16 से 18 जून तक आयोजित प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में जिले की 20 खिलाड़ियों की टीम ने कोच डिम्पी तिवारी, मैनेजर प्रशांत शुक्ला के नेतत्व में प्रतिभाग किया। जिसमें खिलाड़ियों ने पांच रजत और पांच कांस्य पदक समेत 10 पदकों पर कब्जा जमाया।
विजेता खिलाड़ियों में माही यादव, तनिष्का गौतम, स्वैता, दिव्या, शौर्य, जितेंद्र जाधव ने रजत पदक तो आरुषि, अब्दुल्ला आलवेज, कृष्णा मीना, पूर्णिमा पटेल, रमन ने कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर वापस लौटे खिलाड़ियों को कस्बे के डॉ. रिजवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एसोसिएशन ने स्वागत किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को संघ के जिला सचिव अताउर रहमान ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।