फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से युवती की मौत, मां की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। सेमरी रनापुर गांव में ट्यूबवेल पर सो रही मां-बेटी को सांप ने डस लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। घरवाले दोनों को सीएचसी ले गए, जहां बेटी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मां की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ऊंचाहार के धमधमा गांव निवासी मोहनलाल का खेत सेमरीरनापुर गांव में है। बुधवार को उसकी बहू रीना देवी (28) पत्नी रंजीत कुमार खेत में धान काट रही थी। साथ में उसकी बेटी शिवांशी (10) भी थी।
शाम को खाना खाने के बाद ट्यूबवेल पर ही सभी लोग सो गए। बताते हैं कि रात में मां-बेटी को सांप ने काट लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई।
घरवाले दोनों को सीएचसी ले गए, जहां बेटी शिवांशी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि मां की हालत नाजुक होने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि सांप के काटने से बालिका की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें