रायबरेली में शनिवार को डीएम कार्यालय के ऊपर रखी पानी की टंकी से बहकर बर्बाद होता पानी।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में एक तरफ पानी की समस्या को लेकर आम जनता परेशान है, वहीं सरकारी विभागों में लगी पानी की टंकियों से पानी की बर्बादी हो रही है। यहां पर अफसरों का आना जाना रहता है, लेकिन उन्हें पानी की बर्बादी नहीं दिख रही है।
इससे जाहिर है कि पानी बचाने के लिए सिर्फ कागजों पर ही दावे किए जाते हैं। डीएम कार्यालय के छत पर के ऊपर रखी पानी की टंकी से ओवर फ्लो होने पर पानी बहता रहता है। यहां पर दिन भर उच्च अधिकारियों का जमावड़ा रहता है।
इसके बावजूद किसी की तरफ इस ओर नजर नहीं जाती। एक दिन का नहीं यह प्रतिदिन का हाल है। कुछ ऐसा ही नजारा एसपी कार्यालय के छत पर रखी टंकी से पानी बहता रहता है। इसके बावजूद अफसर गंभीर नहीं है।
वहीं बरगद चौराहे के पास बिछाई गई पाइप लाइन टूटी पड़ी है। इससे दिन भर पानी बहता रहता है। आसपास के लोग टूटी पाइप लाइन से पानी भरकर छोड़ देते हैं, लेकिन इसे बंद करने की जहमत कोई नहीं उठाता। पानी की बर्बादी इसी तरह रही तो लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।