फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, बुझाने में तीन लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

आग बुझाने में तीन लोग झुलस गए। इसमें एक दुल्हन का भाई भी शामिल है। सभी लोगों को सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के बाद घर भेजा दिया गया।
कठवारा गांव निवासी सूर्यपाल की बेटी हिमांशी की शादी सोमवार को है। घर में मातृ पूजन के बाद खाना बन रहा था। इसी दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक गैस सिलिंडर में तेज लपटे निकलने लगीं।
विज्ञापन

आग बुझाने में हिमांशी का भाई सर्वेश, परिवार के संदीप और रिश्तेदार अमरनाथ निवासी जगतपुर चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। झुलसे तीनों लोगों को सीएचसी ले जाया गया, जहां सभी को इलाज के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें