फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथा दिन बीता, सलोन सीट से नहीं आया कोई दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की सलोन विधानसभा सीट के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया का चौथा दिन बीत गया, लेकिन एक भी दावेदार अपना पर्चा दाखिल करने नहीं पहुंचा। हालांकि अब तक भाजपा, बसपा, कांग्रेस और सपा समेत 20 लोगों ने नामांकन पत्र ले लिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में शुक्रवार को सन्नाटा रहा। हालांकि उम्मीद है कि शनिवार को कुछ प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।
पांचवें चरण में सलोन विधानसभा सीट के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है। यहां एक फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आठ फरवरी तक दावेदार अपना पर्चा दाखिल कर सकते हैं।
एडीएम (प्रशासन) के न्यायालय को नामांकन कक्ष बनाया गया है। हालांकि शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन भी एक भी नामांकनपत्र जमा नहीं हुआ। भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा सहित कई पार्टियों के दावेदारों ने पर्चा ले लिया है, लेकिन अब तक कोई भी नामांकन करने के लिए नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

पांच फरवरी को शनिवार है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण नामांकन नहीं होगा। ऐसे में शनिवार, सोमवार व मंगलवार को ही उम्मीदवार अपने पर्चे दाखिल कर सकेंगे।
इस तरह से पांचवें चरण में नामांकन प्रक्रिया के लिए सिर्फ तीन दिन ही बचे हैं। रिटर्निंग ऑफिसर आशाराम वर्मा ने बताया कि सलोन विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। चार दिन में एक भी पर्चा जमा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें