डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़िता से जन्मी बच्ची की मौत हो गई। अचानक बच्ची की मौत से हड़कंप मच गया।
जानकारी मिलने पर थानेदार ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्ची की मौत की असल वजह सामने आएगी।
डीह के गांव की रहने वाली युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने कुछ माह पहले दुष्कर्म किया था। साथ ही आरोपी ने किसी से बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। युवती गर्भवती हो गई थी। जब युवती ने गर्भवती होने की बात आरोपी को बताई तो वह मारपीट पर आमादा हो गया।
इस पर पीड़ित युवती ने पांच माह पूर्व आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज कराया था, जिस पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था।
पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसमें शुक्रवार को अचानक बच्ची की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रवींद्र सोनकर ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता ने तीन माह पहले एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्ची की मौत की असल वजह सामने आएगी।