फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र में खराबी से चार हजार घरों की बत्ती गुल

Sat, 04 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन के ऊंचाहार तहसील उपकेंद्र में गुरुवार की रात अचानक तकनीकि खराबी आने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कस्बे और आसपास के गांवों में करीब चार हजार उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन


गर्मी में पसीने से तरबतर हो गए। वहीं पंखे और कूलर शो पीस बने रहे। उपभोक्ताओं ने कॉर्पोरेशन के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और नाराजगी जताई।

विद्युत उपकेंद्र तहसील में गुरुवार की रात करीब 10 बजे तकनीकी खराबी आ गई। इससे उपकेंद्र से निकले जमुनापुर, ऊंचाहार टाउन, तहसील के अलावा लक्ष्मीगंज फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। रात भर उपभोक्ता अंधेरे में रहे।

शुक्रवार को सुबह मरम्मत का काम शुरू हुआ, लेकिन शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इससे पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति लोगों में नाराजगी है। उपभोक्ता मनीष कुमार, अशोक द्विवेदी, रमेश कुमार ने बताया कि बिजली न आने से गर्मी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पेयजल संकट से भी लोग जूझे।
विज्ञापन


मरम्मत का काम चल रहा-एसडीओ
उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति ठप हुई है। उपकेंद्र में उपकरणों की मरम्मत का काम चल रहा है। मरम्मत का काम पूरा होने तक बिजली की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। -शत्रुघभन सिंह, एसडीओ ऊंचाहार
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें