फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस ने नर्स को पीटा डॉक्टर को जड़ा तमाचा

Fri, 03 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में एकत्र भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेड का चादर बदलने में देरी से शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल की सीएमएस का गुस्सा भड़क गया। सीएमएस ने पहले संविदा स्टाफ नर्स की पिटाई कर दी। बाद में अस्पताल की वरिष्ठ महिला चिकित्सक को तमाचा जड़ दिया।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में घूमकर सीएमएस ने सभी स्टॉफ को जमकर हड़काया। कई डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर सीएमएस को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी खरीखोटी सुना दी। इससे डॉक्टरों व स्टॉफ में गुस्सा भड़क गया।

इससे अस्पताल में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। महिला चिकित्सक ने सीएमएस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है। सीएमएस के कृत्य के खिलाफ उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया है। स्टाफ ने कामकाज ठप करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अपरान्ह करीब ढाई बजे जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रीता भाटिया ने वार्ड में पहुंचकर एक मरीज के बेड का चादर बदलने का आदेश संविदा स्टाफ नर्स सरिता को दिया। चादर बदलने में देरी होने पर सीएमएस का पारा चढ़ गया। वार्ड में ही सीएमएस ने संविदा नर्स की पिटाई शुरू कर दी।

ऑपरेशन करने जा रहीं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू चौधरी जैसे ही वार्ड में पहुंची, सीएमएस ने उन्हें भी फटकार लगाना शुरू कर दिया और पास पहुंचकर डॉक्टर चौधरी को तमाचा जड़ दिया। सीएमएस ने अस्पताल परिसर में घूमकर सभी को जमकर हड़काया। 

जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन व अन्य डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर सीएमएस को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सीएमएस ने उनकी एक भी नहीं सुनी और उन्हें भी खरीखोटी सुना दी। सीएमएस के इस बर्ताव से पूरे स्टाफ में गुस्सा है। सभी ने सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ऐसा न करने पर कामकाज ठप करने की चेतावनी दी है। डॉ. रेनू चौधरी ने सीएमएस के खिलाफ ड्यूटी के दौरान मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है। कोतवाल केएन पांडेय का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

सीएमएस ने फोन पर जेई को भी हड़काया
स्टाफ नर्स व डॉक्टर की पिटाई के बाद जब सीएमएस अपने कक्ष में लौटीं तो प्रसाधन कक्ष में टोटी से पानी आने के कारण उनका गुस्सा और बढ़ गया। जेई को फोन पर ही हड़काते हुए इसकी शिकायत डीजी तक से करने की चेतावनी दी। 

डॉक्टर को मारा नहीं, गाल छुआ
शिकायत मिलने पर बेड का चादर बदलने के लिए कहा गया था, लेकिन चादर न बदलने पर संविदा नर्स को डांटा गया है। डॉ. रेनू चौधरी के गाल को छुआ है, उन्हें तमाचा नहीं मारा। उनके द्वारा लगाया जा रहा आरोप गलत है। कर्मचारियों को सुधारने के लिए कड़ाई की जा रही है। -डॉ. रीता भाटिया, सीएमएस, महिला अस्पताल

सीएमएस ने की अभद्रता
रोगी का ऑपरेशन करने जा रही थी, तभी बगल के वार्ड में शोरगुल सुनकर पहुंची तो अभद्र व्यवहार करते हुए सीएमएस ने मेरे गाल पर तमाचा जड़ दिया। अभद्र व्यवहार भी किया। केस के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। -डॉ. रेनू चौधरी, चिकित्सक, महिला अस्पताल
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें