फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं शार्ट सर्किट तो कहीं अज्ञात कारणों से भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह/गदागंज। अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार को आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया। डीह ब्लॉक क्षेत्र में बिजली की शॉर्ट सर्किट से एक घर की गृहस्थी, जबकि दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र में आग लगने से एक परचून की दुकान जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।
विज्ञापन

डीह ब्लॉक क्षेत्र के कोनहा मजरे डीह निवासी प्रदीप कुमार के दरवाजे छप्पर रखा था। दोपहर में बिजली की शॉर्ट सर्किट होने से छप्पर में आग लग गई।
देखते ही देखते छप्पर के नीचे रखी दो बाइक, पंखा, साइकिल, सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल दीपक सिंह मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का आकलन किया। करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
उधर, दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के मुरैठी निवासी मेवालाल गांव के बाहर झोपड़ी रखकर गुमटी में परचून की दुकान करता है। दोपहर में वह खाना खाने घर चला आया।
विज्ञापन

इसी दौरान दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी, गुमटी के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें