डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में शनिवार को बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगने से गृहस्थी जलकर राख हो गई। गृहस्थी बचाने के चक्कर में एक किशोरी झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर राजस्व निरीक्षक आदित्य मौर्य मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया।
अहल गांव में शनिवार की दोपहर आशाराम पाल के घर के लोग खेतों में काम करने गए थे। दोपहर में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो जाने से छप्पर में आग लग गई।
घर से आग की लपटे निकलती देख पड़ोसियों ने घर मालिक को सूचना दिया और सभी ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया।
आग से सामान निकलने के चक्कर में आशापाल की 17 वर्षीय बेटी शीला झुलस गई, उसे परिवारीजन सीएचसी डीह में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया की आग से लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है।