फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्टसर्किट से बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी आग

Wed, 24 May 2017 12:30 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
बैंक परिसर में लगी आग को बुझाती फाय‌र ब्रिगेड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरचंदपुर कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में सोमवार रात आग लगने से कीमती सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर बिग्रेड के कर्मियों ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। शॉर्टसर्किट आग लगने की वजह बताई जा रही है। हालांकि बैंक में रखी नकदी सुरक्षित बच गई। सीओ व थानेदार ने घटना की जांच की। सुबह ग्राहक बैंक पहुंचे तो उन्हें बिना लेनदेन के घर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार देर रात लगभग 10.45 बजे  बैंक ऑफ  बड़ौदा की शाखा में अचानक सायरन बजने लगा तो आसपास के लोग चौकन्ने हो गए। थोड़ी ही देर में बैंक के अंदर से धुंआ निकलने लगा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जेपी यादव ने शटर खुलवाया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीओ महराजगंज गोपीनाथ सोनी के आलावा शाखा प्रबंधक मनीष कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।

शाखा प्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने बताया के आग से कंप्यूटर, मॉडेम, प्रिंटर तथा वायरिंग जल गई। मंगलवार को शाखा में बैंकिंग कार्य नही हुआ। ग्राहकों को करनपुर की शाखा से बैकिंग सेवाएं देने के लिए यहाँ के कर्मचारियों को लगाया गया है। शाखा प्रबंधक ने कहा के जल्दी ही शाखा में कामकाज शुरू हो जाएगा। सीओ का कहना है कि शॉर्टसर्किट के चलते बैंक स्थित कंप्यूटर कक्ष में आग लगी थी। बैंक में रखा सामान जल गया। नकदी नहीं जली। समय रहते पहुंचकर आग को काबू में कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें