फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कॉलेजाें के प्रधानाचार्यों को अंतिम नोटिस

Sun, 19 Mar 2017 12:03 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
नोटिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। डीआईओएस राकेश श्रीवास्तव ने शिक्षकों की सूची नहीं देने पर चार कॉलेज के प्रधानाचार्यों को अंतिम नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


चेतावनी दी है कि यदि लापरवाही की गई, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी कॉलेज के प्रधानाचार्यों को ड्यूटी के लिए शिक्षकों को हरहाल में कार्यमुक्त करने का भी आदेश दिया है। 

बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से चल रही है। पहले दिन से ही जिले में कक्ष निरीक्षकों की कमी से परीक्षा केंद्रों को जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में डीएम की ओर से पत्र भी जारी किया गया। इसके बावजूद अभी तक व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


डीआईओएस ने शांति शिक्षा निकेतन उमावि इंदिरा नगर, इंदिरा गांधी उमावि निहस्था रामपुर, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज सलोन, आधारशिला प्रोगेसिव इंटर कॉलेज राजनगर अटौरा बुजुर्ग के प्रधानाचार्य को अंतिम नोटिस जारी किया है।

इसके अलावा परीक्षा केंद्र नहीं बने कॉलेज के प्रधानाचार्यों को परीक्षा के लिए शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने बताया कि सभी कॉलेजों को कक्ष निरीक्षक बनाने के लिए शिक्षकों की संख्या भेज दी गई थी। इसके बावजूद अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें