फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मैदेमऊ गांव में रविवार को खेतों में आवारा मवेशी भगाने गया किसान करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि शिव प्रकाश (45) वर्ष देर शाम गन्ने के खेत में चर रहे आवारा मवेशी भगाने गया था।
विज्ञापन

तभी खेतों में लगे बिजली के खंभे के स्टे-वायर में उतर रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आसपास के लोग आननफानन उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. आरके तिवारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें