फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड परीक्षा के लिए जरुरी बात : केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर वाहनों की रहेगी नो इंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बीएड की शैक्षिक सत्र 2022-24 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों से 500 मीटर की दूरी पर कोई वाहन खड़ा नहीं होगा।
विज्ञापन

यही नहीं सेंटर के आसपास चाय, साइबर कैफे, मोबाइल फोन आदि की दुकानें भी बंद रहेंगी। किसी ने सुरक्षा व्यवस्था में बाधा डालने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाल में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि जिले में 18 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हर सेंटर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट भी भ्रमण करेंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।
उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के परिवारीजन भी निर्धारित दूरी पर ही रहेंगे। कोई भी पुलिसकर्मी, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक या प्रशासनिक अधिकारी के आदेशानुसार ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेगा।
उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज आशुतोष त्रिपाठी को भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया सेल को निर्देश दिए हैं कि वह सभी सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म की निगरानी करे। इस मौके पर सीओ सदर वंदना सिंह, सीओ सलोन अमित सिंह के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी व दरोगा मौजूद रहे।
उधर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए निषेधाज्ञा अंतर्गत धारा 144 प्रभावी हो गई है। परीक्षा के दिन कोई भी अभ्यर्थी या कर्मचारी इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स, मोबाइल, लैपटॉप, कॉपी, किताबें, खाद्य सामग्री आदि नहीं ले जा सकेगा। अभ्यर्थियों का सामान क्लॉक रूम में रखवाया जाएगा, जिसके लिए टोकन व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें