ायबरेली। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 का आयोजन 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11.30 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 11601 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें से रायबरेली जिले के सभी विकास क्षेत्रों में बनाए गए 25 परीक्षा केंद्रों में 10101 अभ्यर्थी और अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र में बनाए गए पांच परीक्षा केंद्रों में 1500 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं।
अभ्यर्थियों संख्या अधिक होने के कारण कुछ विकास क्षेत्रों में दो-दो परीक्षा केंद्र बने हैं। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए हर केंद्र पर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
रायबरेली जिले में 25 परीक्षा केंद्र बने हैं। बछरावां विकास क्षेत्र के श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में 348, जीजीआईसी बछरावां में 346, शिवगढ़ विकास क्षेत्र के न्यू पब्लिक एकेडमी में 426, महराजगंज विकास क्षेत्र के स्वदेश सरस्वती बालिका विद्यालय में 548, हरचंदपुर विकास क्षेत्र के जनपद इंटर कॉलेज में 547, अमावां विकास क्षेत्र के डॉ. हरगोविंद इंटर कॉलेज हरदासपुर में 228, वीणा पाणि इंटर कॉलेज मलिकमऊ में 399, सतांव विकास क्षेत्र के देदौर इंटर कॉलेज देदौर में 300, सिद्धनाथ वीणा पाणि इंटर कॉलेज में 311, राही विकास क्षेत्र के जीजीआईसी रायबरेली में 656, खीरों विकास क्षेत्र के सरस्वती इंटर कॉलेज में 396, दुर्गा बाल विद्या मंदिर में 425, सरेनी विकास क्षेत्र के लाल बहादुर इंटर कॉलेज में 454 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं।
लालगंज विकास क्षेत्र के बैसवारा इंटर कॅालेज में 654, डलमऊ विकास क्षेत्र के श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में 432, श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज ऐहार में 432, जगतपुर विकास क्षेत्र के राणा बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कालेज में 270, डीह विकास क्षेत्र के जीआईसी डीह में 228, जीजीआईसी डीह में 229, छतोह विकास क्षेत्र के एसडी पांडेय इंटर कालेज में 421, सलोन विकास क्षेत्र के सिटीजन पब्लिक स्कूल में 637, ऊंचाहार विकास क्षेत्र के हर नारायण इंटर कॉलेज में 423, जवाहर इंटर कॉलेज अरखा में 288, दीनशाह गौरा विकास क्षेत्र के शिवनारायण सिंह इंटर कॉलेज में 450 और रोहनिया विकास क्षेत्र के स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज में 253 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
इसी तरह अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सिंहपुर विकास क्षेत्र के जीआईसी राजा फत्तेपुर में 381, तिलोई विकास क्षेत्र के सुभाष पशुपति नाथ इंटर कॉलेज में 288, राजा वीएनएस इंटर कॉलेज में 287, बहादुरपुर विकास क्षेत्र के जीआईसी जायस में 276, जीआईसी फुरसतगंज में 268 अभ्यर्थी आवंटित हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 को नकलविहीन कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।