फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह थी रौनक, शाम होते-होते छा गई विरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मतगणना शुरू होने के समय गोरा बाजार स्थित आईटीआई परिसर में रौनक थी, लेकिन शाम होते-होते विरानी सी छा गई। कहीं पर गम दिखा तो कहीं पर समर्थकों के चेहरे खुशी से खिले दिखे।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान प्रत्याशी के वोटों का अंतर चढ़ता और गिरता रहा। इसकी खबर पाते ही समर्थक भी मायूस हो जाते। दोपहर तीन बजे के बाद तस्वीर बदली और परिणाम घोषित हुए तो विजेता प्रत्याशी और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ऐसा लगा मानो आज ही होली है। हर तरफ अबीर-गुलाल उड़ने लगा।
सुबह आठ बजे से आईटीआई गोरा बाजार में छह विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हुई। मतगणना से पहले ही भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के समर्थकों का मतगणना स्थल से कुछ दूरी पर गोरा बाजार चौराहे पर जमावड़ा लग गया। सभी पार्टियों की तरफ से टेंट लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई थी, जहां पर पार्टी पदाधिकारी और समर्थक मौजूद थे। यहीं से बैठकर समर्थक अपने प्रत्याशी के वोटों की जानकारी करते रहे।
विज्ञापन

जीत परिणाम से पहले तक प्रत्याशियों के बीच वोटों का अंतर घटता और बढ़ता रहा। इसी के साथ समर्थकों के चेहरे की खुशी और मायूसी भी दिखती। लगभग शाम तीन बजे के बाद एक-एक करके छह विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए। जीत मिलने पर भाजपा और सपा के प्रत्याशियों की जीत पर उनके समर्थकों की तरफ से जश्न का दौर शुरू हो गया।
सभी एक दूसरे को जीत की बधाई देते और अपने विजेता प्रत्याशी के जिंदाबाद के नारे लगाते। जश्न का माहौल ऐसा लग रहा था, जैसे ही आज होली का पर्व आ गया हो। अबीर गुलाल उड़ रहा था।
समर्थक डांस करते हुए मस्ती में झूूम रहे थे। भाजपा, सपा के खेमे में जहां खुशी का माहौल दिखा, वहां कांग्रेस और बसपा के खेमे में मायूसी रही।
वजह कांग्रेस और बसपा रायबरेली जिले की किसी भी विधानसभा सीट पर जीत अर्जित नहीं कर सकी। हालांकि भाजपा और सपा के उन उम्मीदवारों के समर्थकों को भी निराशा हाथ लगी, जो वोटों के कम अंतर से चुनाव हार गए। हालांकि इस दौरान कुछ समर्थकों ने यह कहते हुए अन्य लोगों का साहस बंधाया कि धैर्य रखो। अगली बार हमारी ही जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें