फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजा चुनावी बिगुल, बढ़ी राजनीतिक सरगर्मियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। चुनावी बिगुल बजते ही जिले में शनिवार को राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई। आगामी 23 फरवरी को जिले की पांच विधानसभा सीटों पर वोटर अपने विधायक को चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं रायबरेली जिले के अंतर्गत लगने वाली सलोन विधानसभा में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, क्योंकि इस बार सलोन विधानसभा को अमेठी जिले में शामिल करके चुनाव कराने का ऐलान किया गया है। रायबरेली जिले की पांच विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए 27 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। वर्ष 2017 के सापेक्ष 2022 में 94 हजार 258 नए मतदाताओं की हुई बढ़ोतरी हुई है। चुनाव का ऐलान होते ही जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश जारी कर अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

पहली जनवरी से ही विधानसभा के एलान को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। आखिरकार शनिवार को चुनाव का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियां भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई। रायबरेली जिले की पांच विधानसभा सीटों सदर, ऊंचाहार, सरेनी, हरचंदपुर, बछरावां में 23 फरवरी को चुनाव होगा। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि जिले में 23 फरवरी को मतदान होगा। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले में वोटरों की संख्या 19 लाख 80 हजार 362 थी, जबकि वर्ष 2022 में वोटरों की कुल संख्या 20 लाख 74 हजार 620 है। मतदान की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनावों का ऐलान होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीओ व थानेदारों से कहा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों पर नजर रखेें। यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव पर एक नजर
नामांकन प्रक्रिया शुरू 27 जनवरी
नामांकन प्रक्रिया पूरी 3 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच 4 फरवरी
नामांकन पत्रों की वापसी,
चुनाव चिह्न आवंटन 7 फरवरी
मतदान 23 फरवरी
मतगणना 10 मार्च
जिले में मतदान केंद्रों और बूथों की संख्या
विधानसभा मतदान केंद्र बूथ
बछरावां 220 382
हरचंदपुर 247 371
रायबरेली 226 403
सलोन 227 393
सरेनी 292 444
ऊंचाहार 258 392
कुल 1470 2385
वर्ष 2022 में वोटरों की स्थिति पर एक नजर
विधानसभा संख्या व नाम पुरुष महिला अन्य कुल
177 बछरावां 176308 160134 14 336456
179 हरचंदपुर 166786 151352 19 318157
180 रायबरेली 191091 173753 20 364864
181 सलोन 183286 165395 12 348693
182 सरेनी 192126 177283 8 369417
183 ऊंचाहार 177190 159830 13 337033
कुल 1086787 987747 86 2074620
--
वर्ष 2017 में वोटरों की स्थिति पर एक नजर
विधानसभा संख्या व नाम पुरुष महिला अन्य कुल
177 बछरावां 166347 146045 5 312397
179 हरचंदपुर 160625 141782 11 302418
180 रायबरेली 183745 167113 10 350868
181 सलोन 181531 158281 1 339813
182 सरेनी 186514 163625 12 350151
183 ऊंचाहार 171909 152803 3 324715
कुल 1050671 929649 42 1980362
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें