चंडीगढ़ में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम पैदल घर जा रही बुजुर्ग महिला को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार में खड्ड में जाकर पलट गई। गोपापुर गांव की रहने वाली माया देवी (60) शाम को बाबूगंज बाजार गई थी।
गृहस्थी का सामान खरीदकर महिला पैदल घर जा रही थी। सेमरी रनापुर गांव के पास सामने से ऊंचाहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मायादेवी की मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद कार खड्ड में जाकर पलट गई।
हालांकि कार पर सवार चालक बाल-बाल बच गया और मौके से भाग निकला। थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि महिला की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।