फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा मशीन के ब्लेड के संपर्क में आने से बुजुर्ग कट

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में आरा मशीनों का संचालन मनमाने तरीके से हो रहा है। रविवार को लकड़ी की चिराई करते समय मशीन में लगी ब्लेड के संपर्क में आने से एक बुजुर्ग का हाथ कट गया। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डीह कस्बे में फरियाद अंसारी की आरा मशीन है। इसमें पूरे उपाध्याय मजरे डीह निवासी गुरुप्रसाद (70) लकड़ी चीरने का काम करता है।
रविवार शम गुरु प्रसाद आरा मशीन में लकड़ी चीर रहा था। इसी दौरान लकड़ी फिसल गई। इससे गुरु प्रसाद आरा मशीन के ब्लेड के संपर्क में आ गया।
इससे उसका एक हाथ धड़ से अलग हो गया। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रविंद्र सोनकर ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, डीएफओ सुरेश कुमार पांडेय ने बताया कि विभाग केवल लाइसेंस निर्गत करता है। मौत की जांच पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें