डॉ. पुष्पेंद्र।
- फोटो : RAIBARAILY
लालगंज (रायबरेली)। सर्वोदय मोहन नगर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा के डॉक्टर बेटे डॉ. पुष्पेंद्र का मंगलवार को लखनऊ में एक सड़क हादसे में निधन हो गया।
डॉ. पुष्पेंद्र सिंह लखनऊ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक पद पर तैनात थे। सुबह एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि लखनऊ से उन्नाव रोड पर खाना खाकर लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
परिवारीजनों ने बताया कि पिछले वर्ष एक दिसंबर को ही उनका विवाह हुआ था। हादसे के बाद माता राजेश सिंह, पिता केके सिंह, भाई अजेंद्र व दुर्गेद्र और बहन पूनम समेत पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है।