फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मुलाकात करने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अधिवक्ताओं की बैठक सोमवार को रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महाराणा प्रताप हाल में हुई। इसमें 29 जून को अधिवक्ता नरेंद्र कुमार शुक्ल और नायब तहसीलदार बृजेश कुमार के बीच हुए विवाद को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इस बात पर नाराजगी जताई गई कि इस मुद्दे को लेकर जब डीएम से मिलने के लिए उनके दफ्तर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा तो उन्होंने मुलाकात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इसको लेकर वकीलों में आक्रोश व्याप्त हो गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात न करने पर निर्णय लिया गया है कि हम लोग पांच जुलाई को कलेक्ट्रेट व तहसील सदर में स्थित सभी न्यायालयों का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। नायब तहसीलदार के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करके उन्हें तहसील से हटाया जाए। ऐसा ना होने तक आंदोलन चलता रहेगा। बैठक के दौरान पद्म प्रसाद श्रीवास्तव, रमाकांत चौधरी, अखिलेश सिंह, पंकज कुुमार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें