रायबरेली। रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) की ओर से सत्र 2020-21 के चयन के लिए 4 से 6 जनवरी तक जिला स्तरीय ट्रायल मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होंगे। इसकी तिथियां गुरुवार को एसोसिएशन ने घोषित कर दी। इसके तहत 4 जनवरी को सुबह नौ बजे अंडर-19 का, 5 जनवरी को सुबह नौ बजे अंडर-16 और दोपहर एक बजे महिलाओं का, 6 जनवरी को सुबह नौ बजे अंडर-14 और दोपहर एक बजे अंडर-23 का ट्रायल होगा।
इसमें प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ पंजीकरण की स्लिप और परिचय पत्र लाना होगा। एसोसिएशन की ओर से मो. फहीम ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिन्होंने सत्र 2020-21 के लिए अपना पंजीकरण उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की वेबसाइट पर कराया है।