फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ की डाल काटने पर दो गुट भिड़े, नौ जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। थाना क्षेत्र के गांव बैजनाथ खेड़ा मजरे जसमऊ गांव में लकड़ी की डाल काटने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इसमें नौ लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

गांव निवासी अजय कुमार ने आरोप लगाया कि वह पेड़ की डाल काट रहा था। इसी बात से नाराज रामसेवक व अन्य लोगों ने गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।
बीच-बचाव करने आईं परिवार की प्रेमा देवी, सरजू देवी, सुनीता और संतोषी को भी घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से रामसेवक ने आरोप लगाया कि अजय कुमार ने मेरे पैतृक पेड़ की लकड़ी काट रहा था।
विज्ञापन

मना करने पर अजय कुमार, प्रेमा देवी, सरजू देवी, सुनीता और संतोषी ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी शिवनाथा, रीता, रानी, गनेश को भी पीटकर घायल कर दिया। एसओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें