फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की जमीन पर 14 लोगों ने किया अवैध कब्जा, एसडीएम ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र के कुंवरमऊ गांव में तालाब की जमीन पर 14 लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। यही नहीं कुछ लोग निर्माण भी करा रहे हैं। बुधवार को एसडीएम सलोन ने पुलिस के साथ गांव पहुंचकर अवैध कब्जेदारों को चेतावनी दी। हिदायत दी कि कब्जा जल्द नहीं हटाया तो एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

छतोह ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा कुंवरमऊ गांव में चार बीघे में तालाब है। इस पर ग्रामीण वर्षों से मकान व दुकान बनाकर रह रहे हैं। बुधवार को सलोन एसडीएम दिव्या ओझा, नसीराबाद एसओ राजकुमार पांडेय के साथ गांव पहुंचकर जांच की।
एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य राजाराम विश्वकर्मा, रामेश्वर, रामकिशोर, रामधनी, रामसेवक, राजेंद्र, मो. युनुस, संतराम, श्याम लाल, बाबूलाल, इंद्रपाल, चंद्रपाल, रामबहादुर, कालीदीन समेत 14 लोगों ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

लेखपाल पुरुषोत्तम सोनकर नेे बताया कि तालाब की जमीन पर कब्जा किए लोगों से कब्जा हटाने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। उधर, ग्रामीणों का कहना कि इस जमीन पर हम सभी कई वर्षों से रह रहे हैं और इसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। एसडीएम का कहना है कि अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें