फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वार पूजा के दौरान घरातियों व बरातियों में मारपीट, बिन दुल्हन लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। अहलवार गांव में मंगलवार रात द्वार पूजा के दौरान हुए घरातियों व बरातियों में मारपीट हो गई। इसमें दूल्हा, उसके पिता, भाई समेत छह लोग घायल हो गए। बरातियों का आरोप है कि उनके जेवरात भी लूट लिए गए। बाद में बिना दुल्हन के बरात लौट गई।
विज्ञापन

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अकोहारी मजरे ओसाह निवासी रामपाल पासी अपने पुत्र श्यामू की बरात लेकर महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अहलवार गए थे। यहां मंगलवार रात द्वार पूजा के दौरान किसी बात को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई।
इसके बाद कन्या पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में लड़के के पिता रामपाल, दूल्हा श्यामू, दूल्हे के भाई सोनू समेत छह बराती घायल हो गए। घटना से भगदड़ मच गई। रात के अंधेरे में बराती भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

दूल्हा श्यामू समेत अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। दूल्हे के पिता रामपाल ने कोतवाली में कन्या पक्ष के लोगों के विरुद्ध मारपीट करने, जेवरात, नकदी लूटने का आरोप लगाया है। कोतवाल रेखा सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। सीओ रामकिशोर सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें