फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला शव, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के अरियावां में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में घर में लटका मिला। घर में मृतका के अलावा उसकी छोटी बहन थी। जबकि मां और भाई बाहर गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका तलाक के बाद अपने मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन

अरियावां गांव निवासी सोनी (23) की शादी तीन वर्ष पहले कोयरालापुर मजरे बीएचएल में हुई थी। एक साल के अंदर पति-पत्नी के बीच तलाक हो गया। तब से सोनी अपनी मां सबीना के घर अरियावां में रहती थी।
पिता मो. जहीर की मृत्यु हो चुकी है। मां बेटी के लिए दूसरा रिश्ता तलाश रही थी। मंगलवार को मां अपने छोटे बेटे मखदूम को लेकर लखनऊ गई थी। सोनी और उसकी छोटी बहन सजीना उर्फ चंदा घर पर थी।
विज्ञापन

सुबह सोनी का शव फांसी पर लटका मिला। छोटी बहन ने बताया कि रात में हम लोग लेटे थे, बहन फोन पर किसी से बात कर रही थी। सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला।
सूचना पाकर शंकरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मोबाइल की कॉल डिटेल देखी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें