फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की फटकार से क्षुब्ध किशोरी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस लाइंस स्थित अस्पताल में तैनात महिला सफाई कर्मी की बेटी ने सोमवार को आवास में खुदकुशी कर ली। दुपट्टे से पंखे के सहारे उसका शव लटकता पाया गया। मां की फटकार से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर वंदना सिंह मौके पर पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस स्थित अस्पताल में तैनात सफाई कर्मी की बेटी खुशी धानुक (15) अपने मामा के घर गई थी। मामा के घर से लौटकर आई तो मां ने किसी बात को लेकर फटकार लगा दी। उस समय महिला सफाई कर्मचारी अस्पताल में ड्यूूटी पर थी। खुशी पुलिस लाइंस स्थित आवास पर पहुंची और दुपट्टे से पंखे के सहारे फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद महिला सफाई कर्मी आवास पहुंची तो बेटी का शव लटकता देख दंग रह गई। परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस कर्मियों का जमावड़ा लग गया। सीओ सदर ने बताया कि मृतका के पिता की मौत हो चुकी है। उनकी जगह पर मां को पुलिस लाइंस स्थित अस्पताल में नौकरी मिली है। मां की डांट से खफा होकर खुशी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें