फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर मजदूर की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। गांधी चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सरैला मजरे मीठापुर गांव निवासी अरवन यादव उर्फ बलई (34) गांधी चौराहा स्थित विकास पटेल के भवन में मशीन के जरिए दूसरी मंजिल पर छत डाल रहा था।
छत पड़ने के बाद वह मशीन खोलने ऊपर चढ़ा तभी अचानक घर के बगल से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे झुलस कर वह नीचे आ गिरा।
आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें