फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी से आपूर्ति ठप, दो हजार लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र में लोगों का पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। पानी की टंकी में आई खराबी से करीब दो हजार लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है।
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे हैं। इससे खफा होकर शुक्रवार को लोगों ने जलनिगम के अधिकारियों के खिलाफ गांव में ही नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही कार्रवाई किए जाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
दीनशाहगौरा ब्लॉक क्षेत्र के किशोरी बालमपुर पंचायत भवन के समीप सांसद निधि से जल निगम से लगाए गए सोलर चालित पानी की टंकी में खराबी आ जाने की वजह से पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन

5000 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी से लगभग 500 मीटर पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन खराबी आ जाने की वजह से आपूर्ति पूरी तरह से बंद हैं।
ऐसे में किशोरी बालमपुर के अलावा गदागंज बाजार में रहने वाले दो हजार लोगों को गर्मी के समय में पेयजल का संकट का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान राहुल कुमार, व्यापारी समर बहादुर सिंह, दुर्गा सिंह, प्रदीप मौर्य, पप्पू चौधरी, राजाराम, मोनू सिंह, अमित मौर्य, लाला सिंह, शिवमूरत से अधिक लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया और जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने कहा कि हम लोगों की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

जलनिगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। जल्द ही डीएम से मिलकर शिकायत करके कार्रवाई किए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें