फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंगहोम में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा, जांच टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के कैनाल रोड स्थित संजीवनी नर्सिंग होम में गुरुवार को प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिवारीजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीएमओ ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. कुसुम जैन ने इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही से इंकार किया है।
लालगंज के गरीब सिंह का पुरवा की सुधा को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार सुबह करीब आठ बजे संजीवनी नर्सिंगहोम में लाया गया था। करीब आधे घंटे बाद गर्भवती और और पेट में नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुधा के देवर शिवचंद्र यादव का आरोप है कि उसकी भाभी स्वस्थ हालत में अस्पताल गई थी, लेकिन कुछ देर बाद डॉक्टर ने मौत की खबर दी। आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही के कारण मौत हुई है।
परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिवारीजनों के बयान दर्ज किए।
सीएमओ ने जांच के लिए एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान और डॉ. अरविंद कुमार की जांच टीम गठित कर दी है। सीओ सिटी वंदना सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लापरवाही नहीं, ओटी ले जाते ही मौत : कुसुम
संजीवनी नर्सिंगहोम की संचालिका डॉ. कुसुम जैन का कहना है कि सुधा को दूसरा बच्चा था। पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ था। गुरुवार सुबह परिवारीजन गंभीर हालत में लेकर उसे यहां आए थे। ओटी ले जाते ही उसकी मौत हो गई। बच्चा पेट में फंसा था। पहले से कोई जांच भी नहीं कराई थी। ऐसे में तुरंत ऑपरेशन भी नहीं किया जा सकता था। इलाज में लापरवाही नहीं बरती गई। सारे आरोप गलत हैं।
शहर के संजीवन नर्सिंग होम की घटना के संबंध में दो अधिकारियों की जांच टीम गठित कर दी गई है। मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में लापरवाही मिलने पर नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें