फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदार हो जाएं होशियार, तीन दिनों में बकाया न दिया तो काटी जाएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद अब पावर कॉर्पोरेशन ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रबंधन उन क्षेत्रों में छापा मारेगा जहां ज्यादा बिजली चोरी होती है। इसके अलावा उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए गांवों में कैंप लगाए जाएंगे।
बकाया नहीं जमा करने पर कार्रवाई हो सकती है। अभी तक 10 लाख रुपये से ज्यादा बकायेदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। इन बकायेदारों के कनेक्शन तीन दिन के अंदर काटे जाने का फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब पांच लाख उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं में तीन लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका 368 करोड़ रुपया बकाया है। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद कनेक्शन विच्छेदन, गांवों कैंप लगाने का काम बंद हो गया था।
चुनाव परिणाम आने के बाद पावर कॉर्पोरेशन ने बिजली चोरी और बकाया वसूलने के लिए शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। 63 उपभोक्ता ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिनका 12 करोड़ 65 लाख रुपये बकाया है। तीन दिन के अंदर इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
शहर के तेलियाकोट में होती सबसे ज्यादा बिजली चोरी
जिले में उन क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है, जहां पर सबसे ज्यादा बिजली चोरी होती है। शहर के तेलियाकोट के अलावा लालगंज और ऊंचाहार में अधिक बिजली चोरी होती है। यहां पर छापा मार कर बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई के लिए टीमें गठित की गई है।
सोमवार से इन क्षेत्रों में सघन छापा मारा जाएगा। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। यही नहीं बकाये पर काटे जाने वाले कनेक्शन की नियमित जांच की जाएगी। यदि कोई उपभोक्ता बकाये पर काटे गए कनेक्शनों को जोड़ कर बिजली का प्रयोग किया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन

10 लाख के ऊपर वालों के काटे जाएंगे कनेक्शन
प्रबंधन ने बिजली चोरी और बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। जिले में 10 लाख से ऊपर के बड़े 63 बकायेदारों को चिह्नित किया गया है। इनके कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके अलावा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
-वाईएन राम, अधीक्षण अभियंता पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें